मेरठ

फेसबुक पर दोस्ती के बाद नौकरी देने के बहाने अपने शहर में बुलाया आैर फिर किया ये काम, सपा नेता के दोस्त पर लगाया आरोप, देखें वीडियाे

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया आैर जांच शुरू की  
2 min read
Jan 13, 2019
meerut
फेसबुक पर दोस्ती के बाद नौकरी देने के बहाने अपने शहर में बुलाया आैर फिर किया ये काम, सपा नेता के दोस्त पर लगाया आरोप, देखें वीडियाे

मेरठ। आजकल फेसबुक पर लोग लड़कियों को फंसाकर उनके साथ भी धोखेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। मेरठ में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ के एक सपा नेता के दोस्त ने अपनी फेसबुक महिला दोस्त को मिलने के बहाने मेरठ बुलाया फिर उसके उसके साथ ऐसा काम किया कि बेचारी अब कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। मामला देहरादून और मेरठ से जुड़ा होने के कारण दोनों जगह की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देहरादून की सेल्सगर्ल को उसके फेसबुक दोस्त ने मिलने के बहाने मेरठ बुलाया और फिर तीन दिन तक बंधक बनाकर रेप करता रहा। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी शनिवार को पीड़िता को कंकरखेड़ा-परतापुर बाइपास पर फेंककर कार से फरार हो गए। पीड़िता काफी देर तक हाईवे पर पड़ी रही, लेकिन उसकी किसी ने सुध नहीं ली। हाइवे पर गश्त कर ही पुलिस पार्टी ने उसको नजदीक के चिकित्सक के यहां पहुचाया। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। आरोपी युवक एक सपा नेता का दोस्त बताया जा रहा है। पीड़ित 22 वर्षीय युवती ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप किया गया है।

युवती के मुताबिक, वह देहरादून की रहने वाली है और सेल्स गर्ल है। पिछले दिनों उसकी दोस्ती फेसबुक पर मेरठ के युवक से हुई थी। इस युवक ने उसे नौकरी का झांसा दिया और तीन दिन पहले मेरठ बुला लिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने कंकरखेड़ा बाइपास पर एक फ्लैट में उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी शनिवार शाम उसे बाइपास पर कार से फेंककर फरार हो गया। युवती के मुताबिक, आरोपी युवक खुद को एक सपा नेता का दोस्त बताता था। कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस को युवती के साथ घटनास्थल तलाश करने के लिए भेजा गया है। युवती ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी छानबीन की जा रही है। युवती का मेडिकल के बाद ही मुकदमा और बयान दर्ज करने की कार्रवाई होगी। युवती के परिजनों को देहरादून में बता दिया गया है। वहीं देहरादून पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

Updated on:
13 Jan 2019 06:24 pm
Published on:
13 Jan 2019 06:24 pm