मेरठ

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले सावधान, 31 जुलाई तक जमा नहीं किया तो होगी ये बड़ी कार्रवाई

Highlights - Lockdown में बिजली बिल का बकाया नहीं जमा करने वालों के खिलाफ पीवीवीएनएल के अफसर सख्त - बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी - निर्देशों के बाद बड़े बकाएदारों में खलबली
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2020, 1:09 PM IST
chhindwara
chhindwara

मेरठ. कोरोना के कारण लॉकडाउन ( Lockdown ) में बिजली बिल का बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ पीवीवीएनएल ( PVVNL ) के अफसर सख्त हो गए हैं। लॉकडाउन से पहले बड़े बकाएदारों और किसानों के लिए शुरू की गई आसान किस्त जमा योजना में रजिस्ट्रेशन किए गए थे, लेकिन लॉकडाउन में इन किस्तों के जमा नहीं होने पर विभागीय अफसरों ने अब कड़े निर्देश दिए हैं। इसमें 31 जुलाई तक किस्त या बिल जमा करने को कहा गया है। अगर कोई बकाया जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव ऊर्जा व उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेट के चेयरमैन के निर्देश के बाद पीवीवीएनएल अफसरों ने आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना के तहत पंजीकृत ऐसे उपभोक्ताओं को सूचना देनी शुरू कर दी है, जिन्होंने पिछले 3 महीनों में पंजीकरण के बाद एक-दो किस्त ही अदा की थीं और अब किस्त नहीं दे रहे हैं। मेरठ के मुख्य अभियंता एसबी यादव और अधीक्षण अभियंता एके सिंह का कहना है कि आसान किस्त योजना और थाना शान किशनी योजना में लॉकडाउन के चलते जो उपभोक्ता पिछले एक अथवा दो महीनों में अपनी किस्त जमा नहीं कर पाए हैं, वह 31 जुलाई तक किस्त जमा करनी होगी, नहीं तो उन्हें आगे किस्त जमा करने का लाभ नहीं मिल पाएगा।

31 जुलाई तक यदि दोनों योजनाओं के बकाएदारों ने बकाया किस्त अदा नहीं की तो उननका बकायेदारों की सूची में नाम दर्ज होगा। इसमें ब्याज में छूट का लाभ तो मिलेगा, लेकिन वे कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। पीवीवीएनएल अफसरों के निर्देशों के बाद बड़े बकाएदारों में खलबली मच गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला