25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCSU के सभी काॅलेजों में चार अगस्त से शुरू होंगी क्लास, तैयारी में जुटा विवि प्रशासन

Highlights - CCSU में online class की तैयारी शुरू - 31 जुलाई तक ई-कंटेंट तैयार करने के आदेश - काॅलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड़ होगा ई कंटेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Jul 2020, 11:01 AM IST

मेरठ. कोरोना वायरस ( coronavirus ) के कारण सबसे ज्यादा अगर असर पड़ा है तो वह है बच्चों की पढ़ाई। चाहे वह जूनियर हो या फिर सीनियर। स्कूल और काॅलेज मार्च से ही बंद हैं। कहीं परीक्षाएं नहीं हो पाई तो कहीं नया सेशन नहीं चल रहा है। इस दौरान चौधरी चरण सिंह यूनवर्सिटी ( Chaudhary Charan Singh University Meerut ) के काॅलेजों में पढ़ाई अवरूद्ध रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में अभी पढ़ाई के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने काॅलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। कालेजों में ऑनलाइन पढ़ाई चार अगस्त से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी शिक्षक ई-कंटेंट ( E-content ) तैयार कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई करीब डेढ़ महीने होगी।

यह भी पढ़ें- Covid-19 मरीजों काे अब घर बैठे मिलेगा इलाज, होम आइसोलेशन के संक्रमितों के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर

सीसीएसयू कैंपस और कालेजों में ऑनलाइन ( Online ) पढ़ाई के लिए शिक्षकों को 31 जुलाई तक ई-कंटेंट तैयार करना है। शिक्षक ई-कंटेंट तैयार कर कॉलेज की वेबसाइट पर भी डाल रहे हैं तो अलग- अलग ग्रुप बनाकर भी ई-कंटेंट अपलोड कर रहे हैं। विवि के सभी शिक्षक वॉटसऐप ( Whatsapp ) और वेब एप्लीकेशन बना रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राएं सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। प्रतिकुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि शिक्षक ई-कंटेंट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

वहीं, कोरोना संक्रमण ( Corona infection ) के कारण डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम टेक्‍निकल यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में भी ई-कंटेट तैयार हो रहे हैं। एकेटीयू की ओर से बीटेक प्रथम वर्ष के पूरे कोर्स को ई-कंटेंट में बनाया जा रहा है। करीब दस हजार घंटे का बीटेक प्रथम वर्ष का कोर्स है। एकेटीयू के दो स्‍टूडियो में इसके लिए वीडियो क्‍लास तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: UP के इन जिलों में आज से लगातार चार दिन होगी झमाझम बारिश

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग