
मेरठ. सावन के चौथे सोमवार को सुबह से ही आसमान में काली घटा के साथ बारिश ( Rain ) के आसार बन रहे है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव ने ठंडक का अहसास कराया है। मौसम विभाग की मानें तो से वेस्ट यूपी ( West Uttar Pradesh ) के कुछ जिलों में बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। मानसून की रफ्तार मेरठ ( Meerut ) और आसपास के जिलों में फिलहाल कुछ धीमी है। आने वाले समय में वेस्ट यूपी में मानसून ( Monsoon ) रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) देखने को मिलेगी।
पूर्ण लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान मेरठ में बाजार बंद थे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। पिछले तीन दिनों में अभी तक केवल 20 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई तक लगातार अच्छी बारिश की संभावना जतायी है।
मेरठ के आसपास के कुछ जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई थी। इसी तरह सोमवार को भी बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। करीब चार दिनों की मानसूनी बौछारों के बाद अब लगता है कि वेस्ट यूपी में बारिश का दौर थम सा गया है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र में 27 से 30 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।
Published on:
27 Jul 2020, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.