मेरठ

Holi पर यूपी के इन 14 जनपदों को मिलेगी भरपूर बिजली, लाइन स्टाफ की छुट्टी पर लगाई रोक

Highlights पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश होली पर 24 घंटे लोगों को मिलेगी बिजली फाल्ट होने पर तुरंत पहुंचेगी विभाग की टीम
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 9:17 AM IST
meerut
bijli

मेरठ। पिछले कई दिनों से बिजली की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है कि होली पर उन्हें भरपूर बिजली दी जाएगी। पीवीवीएनएल के अंतर्गत वेस्ट यूपी के 14 जनपदों में होली पर भरपूर बिजली देने के लिए लाइन स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। एमडी अरविन्द मल्लप्पा ने अधिकारियों को भी बिजली आपूर्ति पर रखने के निर्देश दिए हैं। लाइन स्टाफ को सूचना मिलते ही फाल्ट ठीक करने होंगे। इसमें देरी या लापरवाही पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीवीवीएनएल के अंतर्गत 14 जनपद मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और शामली आते हैं। पिछले दिनों से यहां मेंटीनेंस कार्य और बिजली कटौती से लोग परेशान थे। इसको लेकर पीवीवीएनएल के अफसरों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा था।

एमडी अरविन्द मल्लप्पा ने होली पर बिजली की समस्याओं से निजात देने की कोशिश करते हुए अफसरों और लाइनमैन स्टाफ को अलर्ट रहने को कहा है और लाइनमैन स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। साथ ही अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंताओं को आपूर्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह का कहना है कि होली पर भरपूर बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला