मेरठ

रेल मंत्री ने महागठबंधन को इनकी जमात बताया- देखें वीडियो

मेरठ पहुंचे रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने महागठबंधन पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2019, 12:01 PM IST
Manoj Sinha
रेल मंत्री ने महागठबंधन को इनकी जमात बताया- देखें वीडियो

मेरठ। रेलमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को मेरठ में थे। इस दौरान उन्होंने एक होटल में अायोजित पत्रकार वार्ता में विपक्षियों के महागठबंधन पर भी बोलने से परहेज नहीं किया। इससे पहले उन्होंने सरकार की परिवहन की उपब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्य से विपक्ष बौखलाया हुआ है, इसलिए उसने महागठबंधन कर ठगों की जमात तैयार कर ली है।

भाजपा सरकार की उपलब्ध‍ियां गिनाईं

उन्होंने कहा कि आज जनता काम देखती है, न कि गठबंधन। उन्होंने कहा कि जिस महागठबंधन में अभी से ही रोज प्रधानमंत्रियों के नाम बदल रहे हों, अगर सरकार बनती है तो क्या होगा। मनोज सिन्हा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में तीव्रगति से देश में विकास हो रहा है। जनता इस बात को स्वीकार कर रही है कि 2014 से 2019 तक दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था इस सरकार में रही है। हमने फ्रांस की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया और अब हम दुनिया की छठीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हम इस वर्ष इग्लैंड को पीछे छोड़ पांचवीं अर्थव्यवस्था बनेंगे।

2025 में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

द्वितीय आयोग का आंकड़ा है कि 2025 के बाद विश्व की जो तीन अर्थव्यवस्था होंगी, उसमें भारत भी शुमार होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट सभी क्षेत्र में भारी मात्रा में सरकार निवेश कर रही है। जब भाजपा सत्ता में आई थी तो देश में कुल 56 एयरपोर्ट थे, जो आज 102 हो गए हैं। रेलवे की बात करूं तो पहले रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार 49000 करोड़ रुपए खर्च करती थी। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि यह सामान्य आदमी के परिवहन का साधन है। सरकार पिछले वर्ष एक करोड़ 30 लाख रुपये और इस वर्ष एक लाख 48 हजार करोड़ रुपया भारतीय रेल में निवेश कर रही है। इसके कारण अनेक दोहरीकरण के काम चल रहे हैं। आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो गांव में भी गई है और गरीब आदमी के लिए भी बहुत सी योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला