2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, दो-तीन तीन स्‍कूल बंद करने के आदेश

नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को गरज के साथ बारिश हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 9:48 AM IST

Noida Weather

बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, स्‍कूलों में दो-तीन तीन स्‍कूल बंद करने के आदेश

नोएडा। नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को गरज के साथ बारिश हुई। पूरी रात नोएडा व एनसीआर में बादल गरजते रहे और तेज बारिश हुई। मंगलवार को जब आंख खुली तब भी तेज बारिश हो रही थी। मंगलवार सुबह सूरज न निकलने के कारण अंधेरा छाया हुआ था। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, खराब मौसम के कारण वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में स्‍कूलों में दो-तीन दिन के लिए छुट्टयिां घोषित कर दी गई हैं।

रात को भी हुई बारिश

सोमवार को नोएडा, दिल्‍ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़ और बागपत समेत पूरे पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में जमकर बारिश हुई। रात में भी इन जिलों में जमकर बारिश हुई और पूरे दिन अंधेरा छाया रहा। मंगलवार को भी नोएडा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में तेज बारिश हुई। सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ का अधिकतम तापमान 21.6 और न्‍यूनतम 10.6 रहा। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है क‍ि अगले दो-तीन दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 24 जनवरी तक तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलाें में हुई छुट्ट‍ियां

उधर, खराब मौसम को देखते हुए बिजनौर में 22 व 23 जनवरी को स्‍कूलों में छु‍ट्टयिां घोषित कर दी गई हैं। बिजनौर के डीएम अटल कुमार राय के अनुसार, मौसम खराब होने की सिथति में स्‍कूलों की छुट्टयिां बढ़ सकती हैं। मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा आठ तक की क्लास के बच्चों की 3 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक जनपद के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त सीबीएसई , आईसीएससी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। मेरठ, सहारनपुर, बागपत और बुलंदशहर में सभी स्‍कूलों की 22 जनवरी की छुट्टी की घोषणा हुई है। इसके बाद मौसम खराब होने पर छुट्टी बढ़ाई जा सकती हैं।