मेरठ

रेलवे इस शहर को देने जा रहा है यह सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों को अब बार-बार रेलवे स्टेशन की खिड़की पर पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी  
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 5:28 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन अब किसी मामले में पीछे नहीं है। देर से ही सही, लेकिन इन रेलवे स्टेशनों पर भी वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जो उच्च श्रेणी के दूसरे अन्य रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। मेरठ के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर अब रिजर्वेशन करवाने आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हर रिजर्वेशन काउंटर पर डिस्प्ले बोर्ड लगा होगा। इस डिस्प्ले बोर्ड में यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को बार-बार रिजर्वेशन क्लर्क से अपने रिजर्वेशन के बारे में पूछताछ की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सूचनाएं कम्प्यूटर पर फीड करते ही डिस्प्ले पर आ जाएंगी।

यह होगी सुविधा

मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन में पांच और कैंट रेलवे स्टेशन पर दो रिजर्वेशन काउंटर बने हुए हैं। इन रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग रिजर्वेशन कराते हैं। लोगों को रिजर्वेशन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। जैसे किसी ट्रेन में रिजर्वेशन न होने की स्थिति में उसे रिजर्वेशन क्लर्क को दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन होने की बात करनी होती थी। इसके अलावा रुपये के लेनदेन और रिजर्वेशन की स्थिति जानने के लिए भी यात्री और क्लर्क का समय बरबाद होता था, लेकिन इस डिस्प्ले बोर्ड के लग जाने से यह समस्या समाप्त हो गई है। अब यात्रियों द्वारा भरी जाने वाली प्रत्येक सूचना के बारे में जानकारी कंप्यूटर पर फीड करते ही डिस्प्ले पर आ जाएगी। उसका सीट नंबर, किस ट्रेन में किस दिन की बर्थ उपलब्ध है, उसके टिकट का कितना रुपया हुआ, नाम और गंतव्य स्थल में कोई त्रुटि तो नहीं। यह सब तुरंत ही डिस्प्ले पर दिखाई देगा।

यह भी पढ़ेंः होली पर कर रहे थे यह काम , एक दिन में रिकार्ड एफआर्इआर!

अनियमितताएं पर लगेगा अंकुश

डिस्प्ले लगने से रिजर्वेशन क्लर्क द्वारा की जाने वाली अनियमितताआें पर लगाम लगेगी। लाइन में लगे लोगाें को तुरंत इस बात की जानकारी हो जाएगी कि रिजर्वेशन लाइन में लगे लोगों के बनाए जा रहे हैं या फिर अन्य किसी और के। ऐसा होने की स्थिति में उस क्लर्क के खिलाफ रेलवे में ऊपर अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। रेलवे के चीफ बुकिंग क्लर्क बीएल मीणा ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड बड़े स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर पर लगे हुए थे। मेरठ में यह सुविधा अब यात्रियों को प्रदान की गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला