मेरठ

Weather Alert: बारिश ने तोड़ दिया 45 साल पुराना रिकार्ड, अगले 72 घंटों के लिए फिर अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में इस महीने भी होगी झमाझम बारिश जनवरी 2020 में सामान्य से चार गुना अधिक बारिश ज्यादा हुई अगले 72 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश  
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2020, 9:08 AM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले चार दशक में इतनी बारिश (Heavy Rain) नहीं हुई, जितनी जनवरी 2020 में हुई है। ऐसी बारिश जनवरी 1975 में 70.4 मिमी बारिश हुई थी। उसके बाद इस साल जनवरी में 66.3 मिमी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। फरवरी में भी कई बार बारिश के आसार हैं। अगले 72 घंटों में मौसम बदलेगा और तेज बारिश होगी।

वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में जनवरी में सामान्य से करीब चार गुना अधिक बारिश हुई है। इससे पूरे महीने मौसम में ठंडक भी बनी रही। बसंत पंचमी के बाद मौसम में परिवर्तन होता है, जो अभी तक तो दिखाई नहीं पड़ा, बल्कि अगले 72 घंटों में बारिश के फिर आसार बन रहे हैं। सुबह के समय कोहरा और दिन में धूप के साथ तेज हवाओं ने ठिठुरन कम नहीं की है। मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 18.5 और न्यनूतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल 6 व 7 फरवरी को तेज बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक होने की संभावना जताई गई है।

रविवार को सुबह के समय कोहरा होने के बाद दिन में तेज धूप निकली, लेकिन 6 किलोमीटर प्रति घंटा से चली हवाओं ने धूप के असर को कम कर दिया और मौसम में ठिठुरन बनी रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं का दौर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके मद्देनजर 6 व 7 फरवरी को तेज बारिश के आसार हैं, इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप