मेरठ

Weather Alert: सर्द हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, अगले 48 घंटे के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Highlights मंगलवार की सुबह वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में तेज हुई बारिश नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बिगड़ गया मौसम अगले दो दिन तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ जाएगी ठंड      

less than 1 minute read
Jan 28, 2020

मेरठ। नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम बिगड़ गया है। सर्द हवा के साथ पहले बूंदाबांदी हुई तो मंगलवार की सुबह तक यह तेज बारिश (Heavy Rain) में बदल गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में तेज बारिश और ओलावृष्टि (Hail Storm) का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज के आसार हैं।

सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में बारिश हो रही है। सोमवार को दोपहर तक तो मौसम ठीक रहा, लेकिन उसके बाद आसमान में बादल के साथ-साथ तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक तेज बारिश होती रही। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई तो वायु की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 296 तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। यह बदलाव अगले दो दिन तक रहेगा, इससे सर्द हवाओं के साथ तेज बारिश रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 28 व 29 जनवरी को वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में बारिश होगी और 29 जनवरी को ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में गिरावर्ट के बाद ठंड बढ़ेगी। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा, लेकिन हवा की गति बरकरार रहेगी।

Published on:
28 Jan 2020 09:22 am
Also Read
View All