मेरठ

Weather Alert: अगले 24 घंटे में भी हो सकती है बारिश, 20 मार्च से पसीना लाने वाली शुरू होगी गर्मी

Highlights 17 मार्च को भी बन रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश 20 मार्च के बाद तापमान में होगी ज्यादा बढ़ोतरी
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 10:50 AM IST
meerut
garmi

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग अभी एक बार और बारिश को झेलेंगे। मार्च में अभी 45 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम में इस माह में जिस तरह का परिवर्तन (Weather Change) देखा गया, वैसा कभी नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, इसलिए मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कुछ जनपदों और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इसके बाद हवाएं चलने के साथ मौसम में गर्माहट आएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा।

मार्च में मौसम में बहुत परिवर्तन देखा गया है। शुरू के दस दिनों में ही छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई, साथ ही ठंडी तेज हवाएं चलीं। हालांकि अब तेज बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है। फिर भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है 17 मार्च को। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। रविवार को मेरठ और आसपास का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि दिन और रात में ठिुठरन की स्थिति बनी हुई है। 17 मार्च को बारिश के बाद मौसम साफ और गर्माहट वाला शुरू होगा।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, यह हालांकि कमजोर प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन कहीं-कही बारिश हो सकती है, लेकिन तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम साफ होता जाएगा और 20 मार्च के बाद से मौसम में गर्माहट आएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला