मेरठ

जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा के इस सांसद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

राजेंद्र अग्रवाल ने कहा- मेरी जीत नरेंद्र मोदी को समर्पित कार्यकर्ताआें की दिन-रात की मेहनत से मिली ये जीत विपक्ष ने अपने स्वार्थ के लिए किया था चुनाव में गठबंधन

2 min read
May 24, 2019
जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा के इस सांसद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने जीत के बाद महागठबंधन के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ मोदी को हटाने के लिए किया गया था। इसका कोई औचित्य नहीं था। गठबंधन जातीय समीकरणों के आधार पर किया गया था। आज देश की जनता सब जानती है। अब स्वार्थ और घर परिवार की राजनीति नहीं रही। राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 5,86,184 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के उम्मीदवार याकूब कुरैशी को 5,81,455 वोट मिले। इस तरह राजेंद्र अग्रवाल ने 4,729 वोटों से जीत हासिल करके इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगार्इ।

अपने-अपने स्वार्थ का गठबंधन

जीत के बाद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव ने अपने स्वार्थ के लिए ही गठबंधन किया। उन्हें जनता और देश हित से कोई लेना-देना नहीं था। जिसे जनता ने नकार दिया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री लायक कोई चेहरा नहीं था। गठबंधन में सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। अगर गठबंधन जीत जाता तो सोचिए क्या होता इस देश का हाल। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी दिया। उन्हाेंने कहा कि हमारे हजारों और लाखों कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान अपना दिन-रात एक कर दिया। बूथ से लेकर लोगों के घरों तक उन्होंने खूब मेहनत की। यह उन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जो उन्हें जीत हासिल हुई।

जीत मोदी को समर्पित

राजेन्द्र अग्रवाल ने अपनी जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित करते हुए कहा कि ये जीत मोदी की है। उन्हीं की बदौलत ही वे जीत हासिल कर सके हैं। इसके अलावा क्षेत्र की जनता ने जो अपना प्यार और विश्वास उन पर कायम रखा है। वे इसको भी जीत के लिए मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे जीतने के बाद कोशिश करेंगे कि जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरें। उन्होंने कहा कि मेरठ हो या अन्य जगहों पर गठबंधन का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। जहां भी गठबंधन के प्रत्याशी उतारे गए वहां पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
24 May 2019 12:36 pm
Also Read
View All