मेरठ

राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया ‘चिपको आंदोलन’

गृहमंत्री बोेले- जो संसद की गरिमा को नहीं समझता वह देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए लालायित है  
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 12:21 AM IST
meerut
राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया 'चिपको आंदोलन'

मेरठ। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आए केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्त समझ ले कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। देश की जनता को पता चल चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने संसद के भीतर 'चिपको अभियान' चलाया। सोचिए! जो देश के संसद की गरिमा को नहीं समझ सकता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व के पटल पर लाकर खड़ा किया है। विदेश में भारत का विश्वास जागा है। आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के समाज के टूटने की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस ने आजादी के बाद से यही किया। हमें ऐसी सत्ता नहीं चाहिए जो देश को बांटने का या तोड़ने का काम करें। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सांप्रदायिकता और जातिवाद में बांटने की राजनीति की है। उन्हाेंने कहा कि आज भाजपा सरकार गरीबों के साथ है। भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है, यह एंटरप्राइजेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग संस्कृत के जानकार हैं वे लोग भलीभांति जानते हैं कि राजनीत का अर्थ क्या होता है। संस्कृत में नीति का मतलब सन्मार्ग की ओर ले जाना है। हम कार्यक्रम स्थल में मौजूद सभी सांसदों,विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया किया कि वे संकल्प ले कि राजनीति के असली अर्थ को पूरा किए बिना वे रूकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को तोड़कर सत्ता हासिल करना भाजपा की संस्कृति नहीं है।

भाजपा व्यापार की राजनीति नहीं करती

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा व्यापार की राजनीति नहीं करती। हम देश को जोड़ने और बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीति शब्द अपना अर्थ और भाव दोनों ही खो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि याचक नहीं दाता बनो। जिस दिन दाता बन जाओगे दुनिया कदमों में होगी। भारत कभी याचक नहीं रहा। भारत हमेशा दाता रहा है।

विरोधी कलेजे पर हाथ रखकर सोचें

उन्होंने कहा कि जो विरोधी पार्टियां आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रही हैं। वे लोग कलेजे पर हाथ रखकर कहें कि भाजपा के कार्यकाल में कार्य नहीं हुए। काम कम या अधिक पर बहस हो सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीयत पर नहीं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला