मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी नहीं है। विपक्ष दलित विरोधी पार्टियां बता रहा है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों के लिए जितना कुछ किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं। भाजपा सरकार धर्म-जाति में भेदभाव नहीं रखती आैर न ही साम्प्रदायिक पार्टी है। भाजपा में सभी धर्मों आैर जातियों का सम्मान है। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां लोगों को भटकाना चाहती हैं, एेसे लोगों को वह आगाह करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एेसा कहने वाले सरकारी रिकार्ड चेक कर लें, ताकि उन्हें पता चल सके कि भाजपा सरकार ने दलित समाज के लिए कितनी सरकारी विकास योजनाएं चला रखी हैं।