मेरठ

BIG BREAKING: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी की दर्दनाक मौत से थम गए ट्रेनों के पहिये

दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर शाम बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा में तैनान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 7:20 PM IST
file pic
BIG BREAKING: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी की दर्दनाक मौत के थम के ट्रेनों के पहिये

बागपत। दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर शाम बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा में तैनान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं घटना का पता चलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बली निवासी परवेंद्र पुत्र गोपीचंद दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। फिलहाल वह बागपत के अर्नुनपुरम मौहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था। वर्तमान में वह केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात था। बताया गया है कि शुक्रवार को वह दिल्ली से ट्रेन से घर आ रहा था।

रात में करीब 11 बजे वह बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर टेन से उतर कर घर के लिए चला था। इसी दौरान प्लेटफार्म पर ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इससे काफी देर तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। घटना के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए और उसकी पहचान परवेंद्र के रूप में की गई।

इस दौरान जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Updated on:
10 Nov 2018, 7:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला