मेरठ

Raksha Bandhan 2021 इस बार रक्षा बंधन पर 474 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग

Raksha Bandhan 2021 11 अगस्त 1547 को धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया था रक्षाबंधनइस बार फिर बुध के स्वामित्व की राशि कन्या में होगा शुक्र

2 min read
Aug 20, 2021
रक्षा बंधन

मेरठ ( Raksha Bandhan 2021 ) इस बार रक्षा बंधन पर 474 साल बाद ग्रहों का विशेष योग लग रहा है। ज्योतिषाचार्य अनिल शास्त्री के अनुसार इससे पहले 11 अगस्त 1547 को ऐसा योग बना था जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षा बंधन मनाया गया था। इस बार भी संयोग से रक्षाबंधन धनिष्ठा नक्षत्र में ही मनाया जाएगा। गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने से इस दिन गज केसरी योग भी बन रहा है। इस दिन सूर्य मंगल और बुध के साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि होंगे। ग्रहों का ऐसा योग शुभ और फलदायी माना जा रहा है।

474 साल बाद पहले जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षा बंधन मनाया गया था उस समय भी सूर्य, मंगल व बुध एक ही राशि में थे। उस समय शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में थे जबकि इस साल शुक्र बुध के स्वामित्व की कन्या राशि में हैं। ऐसे में मेष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अधिक लाभ होने का संभावना बनेगी। रक्षा बंधन पर ग्रहों का ऐसा मिलन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा।

दिनभर रहेगा रक्षाा बंधन ( Raksha Bandhan )

( bhadra time on rakhi 2021 ) रक्षा बंधन पर भद्रा काल और राहुकाल का विशेष महत्व है। इन दोनों ही काल में राखी नहीं बांधी जाती। इसकी वजह यह है कि इन काल में शुभ कार्य नहीं होते। इस बार भद्रा का साया राखी पर नहीं है। भद्रा काल 23 अगस्त 2021 की सुबह 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक ही रहेगा। 22 अगस्त दिन भद्रा काल नहीं है। ऐसे में बहने दिनभर किसी भी समय भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

जानिए शुभ मुहूर्त ( shubh muhurat raksha bandhan 2021 )

पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त की शाम 3 बजकर 45 मिनट से शुरु हो जाएगी
पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त की शाम 05 बजकर 58 मिनट पर खत्म हाे जाएगी
सुबह 05 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 03 मिनट तक शुभ मुर्हूर्त है
रक्षाबंधन की समयावधि इस बार 12 घंटे और 11 मिनट रहेगी।
राखी बांधने के लिए दोपहर एक बजकर 44 मिनट से 04 बजकर 23 मिनट तक शुभ है।
अभिजीत मुहूर्त इस बार दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल भी इस बार सुबह 09:34 बजे से 11:07 बजे तक है।
ब्रह्म मुहूर्त इस बार सुबह 4 बजकर 33 से 05:21 बजे तक है।
भद्रा काल इस बार 23 अगस्त की सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 12 बजे तक है।

Updated on:
22 Aug 2021 07:38 am
Published on:
20 Aug 2021 06:04 pm
Also Read
View All