मेरठ

समझौता नहीं करने पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को दी हत्या की धमकी, पुलिस अफसरों से लगाई गुहार

Highlights मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव का मामला अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 1:56 PM IST
meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अब पीड़िता को समझौता नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का प्रधानपति भी पीड़ित पक्ष पर समझौता का दबाव बना रहा है और पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हस्तिनापुर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि एक सप्ताह पहले वह घर से जा रही थी। रास्ते में गांव के चार युवकों ने अगवा कर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो दिसंबर को किशोरी के परिजनों ने चारों युवकों के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। यहां एसपी क्राइम को उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा दिया, लेकिन कोर्ट में बयान नहीं कराए। गांव के प्रधानपति के आरोपियों के साथ मिलकर लगातार समझौते के दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं किया तो किशोरी की हत्या कर देंगे। परिजनों व ग्रामीणों ने हस्तिनापुर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ मवाना को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला