भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि प्रदेश में ऐसे अपराधियों पर पुलिस सीधी कार्रवाई करें, जिससे जनता का विश्वास यूपी पुलिस के ऊपर बढ़े। उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट में पैरवी करते हुए प्रदेश पुलिस से कहीं न कहीं चूक हुई, जिसके कारण दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसी कारण से पीड़िता को जलाया गया।