मेरठ

इस शहर में मुसलमानों ने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का इस तरह किया जबर्दस्त विरोध

काग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने एक बयान देकर किया था कश्मीर की आजादी का समर्थन।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 8:48 PM IST
Demo pic
इस शहर में मुसलमानों ने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का इस तरह किया जबर्दस्त विरोध

मेरठ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आतंकवाद, गुलाम नबी आजाद, सैफुद्दीन सोज का पुतला फूंका। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये लोग भारत में रहने लायक नहीं हैं। यह लोग देश में अशांति व अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

क्या था मामला
जम्मू-कश्मीर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के विवादित बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के ही एक अन्य बड़े नेता सैफुद्दीन सोज ने जम्मू-कश्मीर की आजादी का समर्थन कर विवाद को और तूल दे दिया है। सोज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाना है। जो भारत नहीं होने देना चाहता। सोज ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ इसका विलय नहीं कराना चाहते हैं। सोज के इस बयान के बाद उनका जबर्दस्त विरोध भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के इस अभियान की मेरठ में खुली पोल तो भड़के कमिश्नर ने दिए ये आदेश
मेरठ में भी सोज के इस बयान के बाद मुस्लिम हलकों में भारी विरोध दर्ज किया जा रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की शाहिन परवेज ने कहा कि कश्मीर के नौजवानों को देश के खिलाफ ये लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। अब हम इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। जब काश्मीर में बाढ़ आई थी तब यह लोग कहां थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना के द्वारा काश्मीर के लोगों की रक्षा की थी। क्योंकि कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा।

आज बुद्धिहीन नेता भारतीय सेना पर आरोप लगा रहे हैं, जिन पर धिक्कार है! इन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने यहां से ऐसे गद्दार नेताओं को निकाल देना चाहिए। ऐसे गद्दारों की देश के भीतर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि कांग्रेस अपने नेता के विवादित बयान पर चुप है। वह कोई एक्शन नहीं ले रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला