5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी में मिली ऐसी चीज कि देखकर उड़ गए होश, हुआ बड़ा खुलासा
Play video

चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी में मिली ऐसी चीज कि देखकर उड़ गए होश, हुआ बड़ा खुलासा

नाकेबंदी में एक गाड़ी से पुलिस ने इसके चार गत्ते बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

बाराबंकी. बाराबंकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी भी पुलिस बहुत जल्द करने का दावा कर रही है। पुलिस ने ये बरामदगी असंद्रा थाना क्षेत्र के रसूलपुर तिराहे से हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सरैया में बने गोदाम से काफी मात्रा में अवैध शराब, खाली सीसी, ढक्कन औऱ स्प्रिट समेत सामान बरामद किया है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब बनाने के कारखाने का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात में नाकाबंदी की थी। नाकेबंदी में एक गाड़ी से पुलिस ने लोकल ब्रांड की शराब के चार गत्ते बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर गोदाम से शराब, शराब बनाने के तमाम कैमिकल, स्प्रिट, उपकरण और रैपर भी बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस गोरखधंधे में एक बड़ा गैंग शामिल हैं। जो अवैध शराब का काला कारोबार चलाता है। ये लोग कैमिकल को स्प्रिट में मिलाकर शराब बनाते थे। गैंग के लोग गरीब लोगों को शराब बेचते हैं। ये नकली शऱाब कभी-कभी जरहीली हो जाती है जिसको पीने से इंसान की जान भी जा सकती है। गैंग के सदस्य ये शराब आस पास के ढाबों और दुकानों पर सप्लाई करते हैं। गैंग के सभी लोग बाराबंकी जनपद के ही निवासी हैं। गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी। सारे आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 272 लगी है। इन आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जीएगी। पुलिस टीम के इस सराहनीय काम के लिए पूरी टीम को पांच हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।