मेरठ

गरीब बस्तियों में पहुंचकर सीएसएस टीम ने बांटी बच्चों के बीच ईद की खुशियां

eid ul azha 2022 कल ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद की तैयारी कई दिनों से चल रही है। आज ईद से एक दिन पूर्व गरीब बस्तियों में सीएसएस की टीम ने पहुंचकर मिठाई और अन्य सामान वितरित किया। इससे गरीब बस्तियों में ईद पर मिले समान से उनके चेहरे खिल उठे। बता दें कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। सीएसएस टीम कोई भी त्योहार हो या फिर समय मिले तो तुरंत ही गरीब बस्तियों और असहाय लोगों की मदद के लिए निकल जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2022, 8:17 PM IST
गरीब बस्तियों में पहुंचकर सीएसएस टीम ने बांटी बच्चों के बीच ईद की खुशियां
गरीब बस्तियों में पहुंचकर सीएसएस टीम ने बांटी बच्चों के बीच ईद की खुशियां

eid ul azha 2022 मौका ईद के एक दिन पहले की शाम का था। जब सब लोग अपने घरों में ईद की तैयारियों में जुटे थे तो कुछ ऐसे लोग थे जो कि ईद की खुशियां गरीब लोगों के बीच बांट रहे थे। ये सीएसएस की टीम थी जिसके लीडर इमरान खान ने गरीबों को आज ईद के एक दिन पहले उनकी बस्ती में जाकर खाना और कपड़े बांटे। वेब डिजाइनिंग कंपनी का मालिक होने के बाद भी इमरान ने गरीब लोगों के बीच जाना नहीं छोड़ा और इस साल 80 हजार जरूरतमंदों को खाने खिलाने का लक्ष्य तय किया है। कई कंपनियों ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन और भोजन उपलब्ध कराया था। इनमें से एक सीसएस फाउंडर Css Founder भी थी। खास बात यह है कि कंपनी के मालिक इमरान आज भी हजारों लोगों की भूख मिटा रहे हैं। वेब डिजाइनिंग कंपनी का लक्ष्य इस साल 80 हजार जरूरतमदों को भोजन या राशन मुहैया कराना है।


2016 में बनी सीसएस फाउंडर ने कई लोगों को डिजिटल में अपना कारोबार आगे बढ़ाने में मदद प्रदान की है। यह दस हजार से भी ज्यादा उद्योगों को सपोर्ट कर चुकी है। NH 58 और NH 9 पर लॉकडाउन के समय लोगें की मदद की। जिसमें कई ज़रूरतमंद को भोजन एवं राशन मुहैया कराया था। इसके अंतर्गत ही आज टीम ने ईद के मौके पर सड़क किनारे रहने वाले लोगों और भीख मांगने वाले बच्चों को मुफ्त में भोजन कराया। इसके साथ ही राशन भी बांटा है। भोजन में छोले, पूरी, चावल, रोटी, बिस्किट, चिप्स, रायता, पानी और मिठाई आदि ऐसी चीजें Css Founder टीम द्वारा बांटी गई। राशन में आटा, दाल, चीनी, चावल, गेहूं, चना, मटर, तेल इत्यादि जैसी जरूरी सामग्री को दिया गया।

इमरान खान का कहना है कि ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराने का यह काम चलता जा रहा है। इस साल 80 हजार का टारगेट रखा है। पिछले छह साल में एक लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया है। इससे लोगों को काफी प्रेरणा भी मिल रही हैं। टीम हर वीकेंड पर गरीब बच्चों की मदद के लिए निकलती है और देश भर में जगह जगह पर जाकर सभी बच्चों को भोजन कराते हैं। इसके अलावा इनका वेबसाइट फॉर एवरीवन बनाने का मिशन भी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला