3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eid ul Azha : सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगी कुर्बानी, तीन दिन मेरठ नगर निगम कर्मचारियों की छुटटी रदद

Eid ul Azha Meerut ईद उल अजहा का पर्व कल रविवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी प्रशासन और नगर निगम मेरठ की ओर से की गई है। ईद उल अजहा को लेकर नगर आयुक्त ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। वहीं नगर निगम मेरठ के सफाईकर्मचारियों की छुटटी भी तीन दिन के लिए रद कर दी गई है। वहीं प्रशासन ने ईद उल अजहा को निर्देश दिए हैं कि इस दिन कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 9 Jul 2022, 12:38 PM IST

Eid ul Azha : सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगी कुर्बानी, तीन दिन मेरठ नगर निगम कर्मचारियों की छुटटी रदद

Eid ul Azha : सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगी कुर्बानी, तीन दिन मेरठ नगर निगम कर्मचारियों की छुटटी रदद

Eid ul Azha Meerut आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न करने के मद्देनजर धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों से अधिकारियों ने अपील की है कि इसको शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जाए। जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा और एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। त्यौहार पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाएं। जो परंपरा चली आ रही है, उसके अनुसार ईद उल अजहा का पर्व मनाया जाएगा। वहीं मेरठ नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने अधीनस्थों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए और सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं होने देने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि शहर में साफ—सफाई का विशेष इंतजाम रखा जाएगा। वहीं तीन दिन के लिए सभी वार्डों में लगे सफाईकर्मियों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। तीन दिन तक निगम के सभी सफाईकर्मी अपने अपने क्षेत्र में काम करेंगे। कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरह से मनाया जाए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पंचायतों को निर्देश दिए कि बकरीद व अन्य त्योहारों के मद्देनजर लगातार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था कराने के पुख्ता इंतजाम हों। साफ-सफाई के लिए शुरू में ही टीम बना दी गई है। जिससे गंदगी को शीघ्र साफ किया जा सके। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि नई परंपरा स्थापित नहीं होने दी जाएगी। जो पहले से चली आ रही है सभी को उसी परंपरा को अपनाना होगा। पुलिस की सहायता कभी भी ली जा सकती है। पुलिस हर कदम पर लोगों के साथ उसकी सुरक्षा के लिए है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश