मेरठ

अम्फान ने किया विक्षोभ को बेअसर, गर्मी का पिछले पांच साल का रिकार्ड टूटने के आसार

Highlights राजस्थान से आ रही अब वेस्ट यूपी में गर्म हवा मेरठ समेत वेस्ट यूपी में अब बढ़ रहा है तापतान इस बार मानसून की शुरुआत में हो जाएगी देरी  
2 min read
• •
Updated: 23 May 2020, 11:50 AM IST
meerut

मेरठ। अम्फान ने जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने विक्षोभ को बेअसर कर दिया है। अम्फान की वजह से हवा का रूख बदल गया है। जिसके कारण पिछले दो दिन में मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकतर जनपदों में तापमान में उबाल आया है। अब राजस्थान की ओर से मेरठ और वेस्ट यूपी में हवा का प्रवाह हो रहा है। जिसके कारण अब तापमान में उबाल आने लगा है।शनिवार की सुबह तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, जो शाम तक 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।

वहीं राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं से वातावरण में खुश्की और गरमी रहने के पूरे चांस बने हुए हैं। मौसम विभाग के डा. एन. सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में मेरठ में गर्मी जून में पिछले पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ सकती है। क्योंकि इस बार अभी तक गर्मी ने अपने वो तेवर नहीं दिखाए हैं जो कि अमूमन दिखते हैं। उन्होंने बताया कि तापमान के चलते अब जून के महीने में भीषण गर्मी के लिए मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जनपदों के लोगों को तैयार रहना चाहिए। इसी के साथ लोगों को अपने सेहत के बारे में भी ध्यान देना होगा।

बता दें कि इस बार कोरोना वायरस को लेकर संपूर्ण लॉकडाउन है। पिछले दो महीने से लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं सभी प्रतिष्ठान भी बंद हैं। जिसका असर ग्लोबल वार्मिंग पर भी पड़ा है। यही कारण रहा कि अमूमन अप्रैल में जो तापमान 39 डिग्री तक पहुंच जाता था वह अप्रैल क्या मई में भी 34 से 36 डिग्री तक बना रहा। मई के शुरूआत में ही मौसम मार्च जैसा सुहाना था, लेकिन अब जून में प्रचंड गर्मी अपने शबाब पर होगी और लोगों को इससे राहत मिलने वाली नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला