मेरठ

रीता बहुगुणा ने सपा-बसपा गठबंधन पर कही बड़ी बात…

यूपी में एक साल में बेहतर हो जाएंगी सरकारी अस्पतालों की हालत, सपा-बसपा पर लगाए आरोप
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2018, 3:44 PM IST
meerut

मेरठ। यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने फूलपुर और गोरखपुर लोक सभा उप चुनाव को लेकर भाजपा की जीत को ही निश्चित बताया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के अंदरूनी गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भाजपा भारी मतों से दोनों ही सीटों पर विजय हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से परिणाम पर कोर्इ फर्क नहीं पड़ने वाला आैर यह गठबंधन निष्फल साबित होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियां आज गठबंधन करके चुनाव में उतर रही हैं, इन दोनों की सरकारों ने पिछले 15 साल में सरकारी अस्पतालों की बिल्डिंग तो बनवा दी, लेकिन दवाइयां, डाॅक्टर्स, स्टाफ समेत कर्इ सुविधाआें पर काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधरेगी। यह व्यवस्था भी की जा रही है कि सरकारी डाॅक्टर्स ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वेच्छा से ड्यूटी करेंगे।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था- अपराध छोड़ दो या प्रदेश, इन्होंने अपराध छोड़ दिए!

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आज मेरठ में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंची। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कमीशनखोरी के चक्कर में अस्पतालों का निर्माण तो करा दिया है, लेकिन न तो उनमें डॉक्टर की व्यवस्था है और न ही उसमें दवाइयाें की व्यवस्था है। फिलहाल अस्पतालों का बुरा हाल है। जिसके बाद अब सरकार आयुष डॉक्टरों को ट्रेनिंग देकर सीएससी पीएचसी पर बेहतर इलाज के लिए स्थापित करने जा रही है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बन सकेंगी।

Updated on:
11 Mar 2018, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला