मेरठ

बागपत में प्रधानमंत्री के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के खिलाफ RLD पहुंचा चुनाव आयोग

आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताकर पहुंचा चुनाव आयोग से जताया ऐतराज
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 11:32 AM IST
Pm Modi
बागपत में प्रधानमंत्री के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के खिलाफ RLD पहुंचा चुनाव आयोग

बागपत. उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मदतान की तारीख से ठीक एक दिन पहले बागपत में 27 मई को पीएम मोदी की रैली पर आरएलडी की तैवरियां चढ़ गई हैं। चौधरी अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने कहा कि यह कैराना चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है। मामले की गंभीरता से लेते हुए आरएलडी ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। आपको बता दें कि 28 मई को कैराना में लोकसभा उपचुनाव और नूरपुर में विधानसभा उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटों पर रालोद सपा से गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। पीएम मोदी उससे ठीक एक दिन पहले कैराना से ठीक सटे बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने जाएंगे, जिससे लेकर रालोद को चुनाव में नुकसान की आशंका सताने लगी है।

बताया जाता है कि आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अपरोक्ष रूप से कैराना चुनाव को प्रभावित करने की एक चाल के तहत तय की गई है। उन्होंने अपने पक्ष में आरोप लगाया है कि इसके लिए भाजपा ने अभी से ही कैराना लोकसभा क्षेत्र के गावों में प्रधानमंत्री की रैली के लिए भारी संख्या में लोगों को बागपत पहुंचने का आह्वान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधान सभा चुनाव से पहले गायब हो गई थी ईवीएम, अब हुआ खुलासा तो प्रशासन में मचा हड़कंप


उन्होंने पत्र में आशंका जताई कि हो सकता है कि प्रधानमंत्री कैराना लोकसभा से संबंधित इस दौरान कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। ऐसे में कैराना उपचुनाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए उन्होंने पक्ष में पीएम के कार्यक्रम पर 28 मई तक के लिए रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि हाल ही में बनकर तैयार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के शुरू न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि इसकी शुरुआत के लिए PMO की हरी झंडी का इंतजार क्यों किया जा रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को कहा था कि इस महीने के अंत तक यानी 31 मई तक प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करें या न करें, 1 जून से हर हाल में एक्सप्रेस-वे चालू हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि दिल्ली को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रिंग रोड बनाने का आदेश दिया था। इसके बाद ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे की प्लानिंग 2006 में शुरू हुई थी, इन्ही में से एक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला