मेरठ

RLD मुखिया चौधरी अजित सिंह ने पीएम मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

चौधरी अजित सिंह ने तोड़ी सामर्यादा, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 8:07 PM IST
Ajit singh
RLD मुखिया चौधरी अजित सिंह ने पीएम मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

बागपत. राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने एक बार फिर अमर्यादित ब्यान दिया है। अपने ताजा बयान में अजित सिंह ने खेतों सारी मर्यादाओं को लांघते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तुलना खेत में घूमने वाले आवारा पशुओं से की है। उनके इस ब्यान पर भले ही कार्यक्रम में मजूद भीड़ ने ठहाके लगाए हों, लेकिन एक महिला का अपमान शायद ही किसी की समझ में आया होगा। दरअसल, बुधवार को चैधरी अजित सिंह बागपत के निरौजपुर गुर्जर गांव में सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती समारोह में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः जेल जाने के बाद भी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट जाहिद का बनाया गया था पासपोर्ट

अक्सर अपने अमर्यादित और विवादित बयानों को लेकर सुर्खिया में रहने वाले आरएलडी मुखिया अजित सिंह ने खेतों में घूमने वाले आवारा पशुओं की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से कर दी। इतना ही नहीं, चैधरीं अजित सिंह ने महिला का अपमान करते हुए स्मृति ईरानी की भी तुलना आवारा पशुओं से की। बागपत पहुंचे अजित सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि सरकार गन्ना उगाने को मना करती है और दाल उगाने की बात कहती है, लेकिन खेतों में घूमने वाले सांड़ और बछड़ों के उत्पात की ओर इशारा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से कर दी। अजित सिंह यहीं ही नहीं रुके, उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि योगी मोदी के साथ खेतों में घूमने वाली गायों की तुलना स्मृति ईरानी से कर दी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान, मुस्लिम नेताओं से कर दी यह अपील

इस मौके पर अजित सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि इन दिनों अगर ट्रांसफॉर्मर, नौकरी की बात हो या किसी ठेके की, वह बिना आरएसएस के प्रदेश में नहीं मिलता। इतना ही नहीं, अजित सिंह ने मंच से पीएम मोदी पर भी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर इस बार देश में मोदी चुनाव जीत जाते हैं तो आगे देश में कभी चुनाव नहीं हों सकेंगे। इसलिए इस बार मोदी को भगाना होगा और इसके लिए उन्होंने ने मंच से नारा भी दिया। उन्होंने कहा हाय हाय -मोदी, बाय बाय मोदी। इस दौरान चैधरी अजित सिंह इस नारे को लेकर जोश में दिखाई दिए। दरअसल, बागपत के निरोजपुर गुर्जर गाँव में बुधवार को अजीत सिंह सरदार पटेल की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला