8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: प्रेम करना युवती को पडा भारी पहुंच गई थाने, जानें क्या है पूरा मामला

एक युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी करने के बाद वह बागपत में अपने प्रेमी के घर रह रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Oct 31, 2018

demo

van bhumi pr

बागपत। नोएडा की एक युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी करने के बाद वह बागपत में अपने प्रेमी के घर रह रही है। मंगलवार को वह अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाल को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी शादी के संबंध में अवगत कराया और कहा कि अपनी मर्जी से शादी करने के कारण उसे अपने परिजनों से जान का खतरा है और वह उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने कोतवाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : 22 मर्इ 1987 तारीख जुबां पर आते ही यहां के लोगों की कांप जाती है रूह, मोहल्ले में 12 साल तक शादी नहीं हुर्इ थी

दरअसल, बागपत नगर का नितिन चौहान नोएडा की एक कम्पनी में नौकरी करता है और वहीं किराये के मकान में रहता है। वहां पर उसकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से आंख लड़ गई और दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती इंटर में पढ़ती है। कुछ दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी के संग घर से फरार हो गई और लगभग दो माह पूर्व उसने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ बागपत आकर रहने लगी। युवती के परिजनों ने प्रेमी के विरूद्ध संबंधित थाने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

यह भी पढ़ें : मेरठ के हाशिमपुरा कांड में सभी 16 पीएसी जवानों को उम्रकैद की सजा

मंगलवार को युवती अपने प्रेमी के साथ कोतवाली बागपत पहुंची और कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से शादी की है और वह उसी के साथ रहेगी। उसने अपने परिजनों से अपनी जान का खतरा बताया और कहा कि वह उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल ने फोन पर युवती के पिता का अवगत कराया कि उसकी लड़की ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और फिलहाल वह बागपत में हैं। उन्होंने कहा कि यदि लड़की के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए वह जिम्मेदार होंगे