UP Assembly Elections 2022 आगामी 10 फरवरी को मतदान के लिए रोडवेज की अधिकांश बसें चुनावी डयूटी में भेज दी गई हैं। इससे जिले के दोनों बस अडडे भैसाली और शोहराब गेट से बसें गायब हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून,हऱिद्वार,नोएडा,दिल्ली,हल्द्वानी,बरेली,लखनऊ और दूसरे प्रदेश में बसों से जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं।
UP Assembly Elections 2022 मेरठ के भैसाली और सोहराब गेट डिपो पर पिछले दो दिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों ही प्रमुख बस स्टैंडों पर रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है। बता दे कि 10 फरवरी गुरुवार को मतदान होने के कारण बसों को चुनाव डयूटी में लगा दिया गया है। मेरठ ही नहीं पश्चिमी उप्र के जिन जिलों में मतदान हैंं उन सभी जिलों का हाल यही है। मेरठ मंडल के पांचों जिलों में रोडवेज बसें यात्रियों के लिए पिछले दो दिन से उपलब्ध नहीं हैंं।
मेरठ,गाजियाबाद,हापुड,नोएड आदि जिलों में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों का बुरा हाल है। चुनाव में लगी बसें यात्रियों को उपलब्ध नहीं होमने से उनको वापस लौटना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों ने मतदान के लिए अपने घर जाने की इच्छा से अवकाश लिया था। लेकिन बस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। बस न मिलने से लोग ट्रेन से सफर कर लेते थे। लेकिन इस समय ट्रेनें भी बहुत कम चल रही हैं। मुरादाबाद से लौटे सुशील ने बताया कि 40 साल मेरठ में नौकरी की मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला हूं। प्रवेश विहार में अपना मकान है वोट भी वहीं की है। खेती बाड़ी देखने मुरादाबाद गया था मतदान के लिए आया हूं।
भैसाली बस अड्डे पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के अलावा शामली,बिजनौर,गाजियाबाद और आनंदविहार के लिए बसों की जबरदस्त मारामारी पिछले दो दिन से है। शाम होने के बाद अनुबंधित बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजने का फरमान आ गया। जिससे गाजियाबाद और कौशांबी के लिए भी बसों की कमी हो गई। भैसाली बस अडडे पर गाजियाबाद से लौटे सलीम ने बताया कि घर से बार बार फोन आ रहा था। उसके साथ गांव के दो साथी और थे बताया कि मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 10 को वोट डालने के लिए आये हैं। इसी तरह सोहराब गेट डिपो में मुरादाबाद, आगरा, बरेली से काफी संख्या में लोग अपने अपने घर जाने के लिए उतरे। यहां से अपने घर तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। भैसाली डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दो तीन दिन यात्रियों की संख्या अच्छी है। चुनाव के साथ विवाह आयोजनों के कारण हो सकते हैं। लेकिन अभी आधिकांश बसें चुनाव डयूटी में लगी हुई है। कुछ अतिरिक्त बसों को रूटों पर उतारने की व्यवस्था की जा रही है।