मेरठ

हो गया फाइनल, महागठबंधन में ये पार्टी तय करेगी सीटों का बंटवारा

कांग्रेस-बसपा नहीं, सपा करेगी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:39 AM IST
meerut
हो गया फाइनल, महागठबंधन में ये पार्टी तय करेगी सीटों का बंटवारा

मेरठ. अपने तल्ख लहजे और विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खां भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अचानक मेरठ पहुंचे आजम खां ने भाजपा पर ईवीएम में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन किसी भी कीमत पर ईवीएम से चुनाव नहीं होने देगा। साथ ही दावा करते हुए कहा कि 2019 में महागबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें समाजवादी पार्टी मुख्य भूमिका में होगी। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा महागठबंधन में कैसे होना है यह भी समाजवादी पार्टी ही तय करेगी।

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां मेरठ के लावड़ कस्बे में पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। आजम खान ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में चुनाव आयोग बैलेट से वोटिंग करवाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता को 2019 के आम चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए। आजम ने कहा कि अगर 2019 के चुनाव ईवीएम से चुनाव होते हैं तो महागठबंधन इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करके ही चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ईवीएम से किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं होने देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने 2014 का चुनाव जनता की भावनाओं से खेलकर जीता था। उन्होंने कहा कि मोदी विकास की बात तो करते हैं, लेकिन विकास है कहां।

आजम खान ने कहा कि आने वाले 2019 में सरकार महागठबंधन की होगी, जिसमें समाजवादी पार्टी मुख्य भूमिका में होगी। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा गठबंधन में कैसे होना है यह भी समाजवादी पार्टी ही तय करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंश संरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार में गो मांस का निर्यात पहले की अपेक्षा बढ़ा है। आजम खान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मुस्लिमों और दलितों के वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। उसको इन्हीं दोनों कौमों से अधिक डर है। भाजपा आज अगर डर रही है तो इन्हीं दो बिरादरी से डर रही है। आने वाले समय में ये दोनों ही मिलकर भाजपा को सबक सिखाएंगे और भाजपा की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकेगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखियां एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बन गए हैं। उनको एनकाउंटर के अलावा कुछ सूझता ही नहीं है। जबकि अपराधों का ग्राफ प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला