27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 AUGUST 2018 Independence Day : योगी के इस मंत्री ने इस बड़ी बुराई को छोड़ने का दिलाया संकल्प

Independence Day Celebration : राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने इस दिन पर सभी से तम्बाकू नशा छोड़ने का संकल्प लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Aug 2018, 1:26 PM IST

moradabad

15 AUGUST 2018: योगी के इस मंत्री ने इस बड़ी बुराई को छोड़ने का दिलाया संकल्प

मुरादाबाद:पूरे देश में आज धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। महानगर में भी सुबह से ही स्वंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है। सभी सरकारी कार्यालयों के साथ निजी संस्थानों पर सुबह आठ बजे राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने इस दिन पर सभी से तम्बाकू नशा छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस बुराई के चलते हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा।

नागपंचमी 2018- इच्छाधारी नाग-नागिन के बारे में सच्चाई, कैसे बनती हैं इच्छाधारी नागिन

नशा छोड़ने की अपील

स्वतंत्रता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां उन्होंने ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और नागरिकों को नशा और तम्बाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें समाज और राष्ट्र को आगे ले जाने वाली चीजों को बढ़ावा देना है न कि ऐसी चीजों को जो हमें अन्धकार की ओर धकेलें। तम्बाकू से तमाम तरह की बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। इसलिए बेहतर समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ रहना भी जरुरी है जिसमें हमें आज आजादी के इस पर्व पर इसे छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

UP में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा खुलासा, 25-25 लाख रुपये लेकर भर्ती किए गए शिक्षक, अब नियुक्ति पर लटकी तलवार

माहौल हुआ देशभक्ति पूर्ण

वहीँ इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति भी दी गयी। जिसे वहां का माहौल पूरी तरह देशभक्ति पूर्ण हो गया। इसके साथ कई स्कूल के बच्चों और नागरिकों द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों से प्रभात फेरी भी निकालीं गयीं।

15 August Indepence Day- यह है फौजियाें का गांव, होश संभालते ही बच्‍चा कर देता है सेना में जाने की तैयारी

हाई अलर्ट जारी

यहां बता दें कि डीएम कार्यालय के साथ ही एसएसपी, कमिश्नर व सभी सरकारी दफ्तरों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। स्वंत्रता दिवस को लेकर पूरे सूबे में हाई अलर्ट जारी है। रेलवे स्टेशन,रोडवेज,होटल सिनेमा घरों को कल शाम से रात तक खंगाला गया। कहीं कोई संदिग्ध नहीं मिला। आज सुबह से भी पुलिस के साथ खुफिया इकाइयां अलर्ट रहीं। क्यूंकि वेस्ट यूपी में मिले इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ाने के निर्देश मिले थे।