मेरठ

मिशन 2019 में इस तैयारी के साथ उतरेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, विपक्षी पार्टियों में शुरू हो गर्इ कानाफूसी

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा इन सीटों से अपने उम्मीदवारों को लड़ाएगा चुनाव

2 min read
Oct 01, 2018
मिशन 2019 में इस तैयारी के साथ उतरेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, विपक्षी पार्टियों में शुरू हो गर्इ कानाफूसी

केपी त्रिपाठी, मेरठ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए जिलाध्यक्षों की तैनाती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के तीस जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें उनके भाई और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का गढ़ कन्नौज भी शामिल है। मेरठ से भी सेक्युलर मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। मेरठ से समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा ने अभिषेक गुर्जर को पार्टी का पहला और नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अभिषेक को जिलाध्यक्ष घोषित कर पार्टी ने पिछड़ा और गुर्जर कार्ड खेला है।

ये भी पढ़ें

शिवपाल के इस दांव से अंजान थे अखिलेश, अब लोकसभा चुनाव में पड़ेगा भारी

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा मोर्चा

अभिषेक गुर्जर ने कहाा कि पार्टी के लिए सम्मान पहले है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सेक्युलर मोर्चा तभी शामिल होगा जबकि पार्टी के लिए सम्मानजनक सीटों पर समझौता हो। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा में समाजवादी पार्टी से उपेक्षित और नाराज लोगों का ध्यान रखा जाएगा। सबका साथ और सबका विकास पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और मेरठ में सभी दलों के लोगों के लिए सेक्युलर मोर्चा के दरवाजे खुले हुए हैं। उनकी प्राथमिकता जिले के लोगों की परेशानियों को सरकार के सामने रखना होगा।

सपा में पुराने समाजवादियों का अपमान

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने कहा कि सपा में पुराने समाजवादियों का अपमान हो रहा है। इसीलिए ही शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया। सेक्युलर मोर्चा में ऐसे सभी लोगों का सम्मान रखा जाएगा। जो समाजवादी पार्टी में हाशिए पर कर दिए गए हैं। पश्चिम उप्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पश्चिम उप्र में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए शीघ्र ही दिल्ली या फिर लखनऊ में नेता जी बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा में किसी भी दागी को टिकट नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लिखा पत्र लीक, सामने आई बड़ी गुटबाजी, मचा सियासी हड़कंप
Published on:
01 Oct 2018 11:32 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड