मेरठ

मौसम विभाग की चेतावनी- इसी महीने बढ़ जाएगी इतनी ठंड कि दिसंबर की सर्दी का अहसास करेंगे

वेस्ट यूपी के कर्इ हिस्सों में पड़ा पहला कोहरा, बढ़ गर्इ ठंड  
2 min read
Nov 05, 2018
meerut
मौसम विभाग की चेतावनी- इसी महीने बढ़ जाएगी इतनी ठंड कि दिसंबर की सर्दी का अहसास करेंगे

मेरठ। सोमवार की सुबह जब लोगों ने आंखें खोली तो लोगों का स्वागत मौसम के पहले कोहरे ने किया। हालांकि शहर में कोहरे की यह चादर दस बजे तक छायी रही। इसके कारण लोगों ने सोमवार को बढ़िया ठंड महसूस की। लोगों के स्वेटर बाहर निकल आए। मौसम का पहला घना कोहरा पड़ने से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरे का आलम यह था कि वाहन चालकों को सुबह अपने-अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। घने कोहरे के बीच बच्चों को ठंड से कांपते देखा गया। नवम्बर माह के पहले ही सप्ताह में मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदल रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

सोमवार की सुबह मेरठ सहित पश्चिम के कई जिलों में छाये कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरे का आलम यह था कि दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। सुबह के समय सड़कों पर वाहनाें की संख्या में कोहरे के चलते कमी देखी गई। हालांकि अधिकांश स्कूलों में दीपावली का अवकाश पड़ गया है, लेकिन बोर्ड के एग्जाम की तैयारियों के चलते स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास चल रही हैं। जिसके कारण कक्षा दस और कक्षा 12 के बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इन बच्चों को भी कोहरे के कारण परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन जैसे-जैसे सुवह के समय बीतता गया कोहरे का असर भी कम होता गया। ठंड की शुरूआत में ही कोहरा पड़ने से आम नागरिक भी परेशान होने लगे हैं। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

लोगों का कहना है कि अभी ये हाल है तो आगे चलकर कोहरा और ठंड लोगो को और बेहाल कर देगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर लोगों को आलाव के पास बैठा देखा गया। दिन में दस बजे के बाद से आसमान साफ होने लगा। कोहरे के कारण पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा अभी और गहरा होगा। आने वाले दिनों में कोहरे के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है आैर नवंबर में ही काफी ठंड बढ़ जाएगी, जैसी अमूमन दिसंबर में सर्दी होती है।

Updated on:
05 Nov 2018 11:28 am
Published on:
05 Nov 2018 11:28 am