26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिटौड़े की राख से युवक के अवशेष मिले तो प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच में

जानकारी मिलने के बाद भी तीन दिन तक घटना को छुपाए रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 3:13 PM IST

cgnews

बिटौड़े की राख से युवक के अवशेष मिले तो प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच में

मेरठ। दौराला थाना अंतर्गत लापता चल रहे एक युवक की हत्या कर उसका शव बिटौड़े में जला देने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को बताने के बाद भी थाना पुलिस ने तीन दिन तक घटना को छिपाए रखा। लापता युवक के परिजनों के परिजनों के मौके पर पहुंचने और राख से मिली कुछ चीजों की पहचान से परिजनों ने माना कि यह उनके घर का ही युवक है। लाश को मंड़ौरा गांव के खेत के किनारे रखे बिटौड़े में जलाई गई। परिजनों को बिटौड़े से ही कुछ दूर युवक के कपड़े भी बरामद हुए हैं। युवक की पहचान बरामद कपड़ों के आधार पर ही की गई। मौके पर थाना पुलिस और सीओ भी पहुंचे। मृतक के परिजनों ने हत्या कर लाश को बिटौड़े में फूंकने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंः शादी में पहुंचकर बदमाश करता रहा फायरिंग, मुठभेड़ के दौरान दीवान डंडा लेकर संभाले रहा कमान, फिर इस तरह कब्जे में आया शातिर

29 अक्टूबर को गायब हुआ था युवक

नंगली साधारण निवासी यशपाल सिंह खेती करते हैं। उनका बेटा अरूण सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। अरूण ने आईटीआई भी की थी। वह बीती 29 अक्टूबर को रहस्मय तरीके से लापता हो गया था। घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था। रिश्तेदारी में परिजनों ने फोन कर उसके होने की जानकारी ली। दो दिन बाद भी युवक को कोई सुराग नही लगा तो पुलिस को सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहा ये अवैध काम कभी भी करा सकता है साम्प्रदायिक बवाल

बिटौड़े में युवक को जलाने का आरोप

फिर परिजनों को कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मंड़ौरा के जंगल में एक बिटौड़े में लाश जलाई गई है। जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और इसी दौरान बिटौड़े की राख से एक छल्ला और इसके बाद पास ही गन्ने के खेत में अरूण की पैंट पड़ी मिली। मानव अवशेष और अस्थियां जलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बिटौड़े से मिली अस्थियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भिजवाया। इसके बाद रात को मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतक अरूण के पिता ने मंड़ौरा निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने और प्रेम संबंध में ही युवती के परिजनों द्वारा हत्या करके लाश जलाने का आरोप लगाया। मंडौरा के ग्रामीणों ने बताया कि लाश तीन दिन पूर्व ही जलाई गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने थाना पुलिस को दी थी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। अभी किसी का नाम परिजनों ने नहीं लिया है। हत्या की तहरीर आई है, उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग