मेरठ

नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में बड़ा अपडेट; आज कोर्ट से मिल सकती है सजा? मेरठ में मां ने कहा- हो सजा-ए-मौत

Big Update in Blue Drum Muskaan Case: पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पढ़िए क्या है ये लेटेस्ट अपडेट?

2 min read
Apr 28, 2026
नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Big Update in Blue Drum Muskan Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की आज कोर्ट में पेशी होगी। माना जा रहा है कि यह सुनवाई केस को निर्णायक मोड़ दे सकती है।

कानूनी जानकारों के मुताबिक, यदि आरोपी अपने बचाव में मजबूत साक्ष्य पेश नहीं कर पाते हैं, तो इसके बाद अंतिम बहस शुरू हो सकती है और मामला फैसले की ओर बढ़ सकता है। मामले में जैसे-जैसे सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच रही है, वैसे-वैसे दोनों आरोपियों की बेचैनी बढ़ती दिख रही है। अब सबकी नजर आज होने वाली सुनवाई पर टिकी है, जहां से केस की दिशा काफी हद तक साफ हो सकती है।

ये भी पढ़ें

42 सालों तक दबाकर रखा राज! बेटों को भनक तक नहीं पिता है कुख्यात अपराधी, ऐसे हुआ सच बेपर्दा

मां ने की सजा-ए-मौत की मांग

सौरभ की मां रेणू देवी आज भी अपने बेटे को याद कर गहरे दुख में डूब जाती हैं। बेटे की हत्या की घटना को याद करते सौरभ की मां ने भावुक स्वर में एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि 3 मार्च 2025 की वह तारीख आज भी उनकी रूह कंपा देती है। उनका कहना है कि उनके बेटे की बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या की गई और इस जख्म को वह आज तक भुला नहीं पाई हैं।

रेणू देवी का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष था, लेकिन उसे जिस बेरहमी से मारा गया, उसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। उन्होंने आरोपियों मुस्कान और साहिल के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि दोनों को सिर्फ सजा-ए-मौत होनी चाहिए।

जेल में जन्मे बच्चे के DNA टेस्ट की उठाई मांग

वहीं, रेणू देवी ने इस मामले में एक नई मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने जेल में जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसका DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले से जुड़ा सच सामने आ सके। उनका कहना है कि इस जांच से कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

जेल में खेती कर रहा साहिल शुक्ला

बता दें कि साहिल शुक्ला जेल परिसर में सब्जियां उगाने के काम में लगा हुआ है। जेल प्रशासन के अनुसार, वह खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहा है। जब भी दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती है, वे एक-दूसरे को देख पाते हैं। हाल की सुनवाई में दोनों को एक ही वाहन से अदालत ले जाया गया था, जिसकी भी चर्चा रही। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा के मुताबिक, दोनों आरोपियों की जेल में काउंसलिंग कराई गई है, जिसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया है। बताया जा रहा है कि मुस्कान इन दिनों पूजा-पाठ में ज्यादा समय बिता रही है। कोर्ट पेशी की जानकारी मिलने के बाद उसने धार्मिक गतिविधियां बढ़ा दी थीं और पिछले 3 दिनों से उपवास भी रखा हुआ है।

ये भी पढ़ें

सौरभ हत्याकांड: पति को मारकर नीले ड्रम में भरकर फेंकने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Also Read
View All