मेरठ

गर्भवती है सौरभ की हत्यारिन मुस्कान रस्तोगी, प्रेगनेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है। मुस्कान 19 मार्च से जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस खबर ने जेल प्रशासन और जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 6:02 PM IST
Feature image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने पुष्टि की है कि मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। जेल में नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टरों ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की नशे की आदत छुड़वाई है। फिलहाल मुस्कान जेल में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही है और साहिल खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ है। रविवार रात को जब मुस्कान को उल्टियां होने लगीं, तो जेल अधिकारियों ने प्रेगनेंसी टेस्ट कराने का निर्णय लिया था।

मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल ने की थी सौरभ की हत्या

गौरतलब है कि सौरभ की हत्या 3 मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर की थी। हत्या के अगले दिन यानी 4 मार्च को दोनों ने एक नीला ड्रम खरीदा और उसमें शव को डालकर सीमेंट व डस्ट का घोल भरकर छिपा दिया। 18 मार्च को मुस्कान ने खुद ही इस सनसनीखेज हत्या की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में आने वाली प्रत्येक महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट भी शामिल था। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि इस केस की चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

Updated on:
7 Apr 2025, 6:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला