मेरठ

बारिश के पानी में डूबी बच्चों से भरी स्कूल की बस, मच गया हड़कंप आैर फिर चीख-पुकार

पुलिस से पहले पहुंच गए थे ग्रामीण, एेसे की बच्चों की मदद
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 5:33 PM IST
meerut
बारिश के पानी में डूबी बच्चों से भरी स्कूल की बस, मच गया हड़कंप आैर चीख-पुकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के लिए बारिश कहर बन गई है। पिछले 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश से पश्चिम उत्तर प्रदेश के हालात बेकाबू हो चुके हैं। अगर मेरठ की बात करें तो मेरठ यहां कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के चंदसारा हाल्ट का है। जहां दोपहर करीब ढार्इ बजे फफूंडा गांव में एनकेबीआर पब्लिक स्कूल की बस रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास में फंस गई।

करीब 20 फुट पानी में फंस गर्इ

अंडरपास में भारी बारिश के चलते करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था। ड्राइवर इसका अंदाजा नहीं लगा पाया कि कितना पानी भरा हुआ है। जैसे ही बस अंडरपास में घुसी तभी गहरे पानी में जाकर अचानक बंद हो गई और फिर बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। बस में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे, जिनमें से करीब 10 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को परतापुर में उन्हें उनके घर छोड़ने आ रही थी। बस पानी में फंसते ही यहां हड़कंप मच गया आैर यहां खेतों मे काम कर रहे किसानों आैर आसपास के लोग बस में से बच्चाें को निकालने के लिए दौैड़ पड़े। साथ ही लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

बच्चों काे सकुशल निकाल लिया गया

पुलिस आैर लोगों की मदद से बच्चाें को सकुशल निकाल लिया गया। इससे पहले करीब दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने बस निकालने की कोशिश की थी, लेकिन बस को बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं बच्चों की तलाश गहरे पानी में तेज कर दी गई, जिसके बाद सभी बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया। शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण मेरठ थाना खरखौदा क्षेत्र में चंदसारा हाल्ट के रेलवे ट्रैक के नीचे बना अंडरपास जलमग्न हो गया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला