मेरठ

माध्यमिक स्कूलों का फिर से बदला समय, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इन शर्तो के साथ संचालित होगी कक्षाएं

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए प्रतिबंध अब खत्म किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में छात्र जहां घर पर ही आनलाइन पढाई करने को मजबूर थे वहीं अब स्कूल कालेज खुलने के बाद से उनमें चहल-पहल दिखाई दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2021, 1:31 PM IST
classroom.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार घटने की ओर है। प्रदेश भर में कोरोना के सक्रिय मरीज गिने-चुने रह गए हैं। ऐसे में अब लॉकडाउन के दौरान लगाए प्रतिबंध धीरे-धीरे समाप्त किए जा रहे हैं। वहीं अब प्रदेश सरकार ने माध्यमिक स्कूलों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब माध्यमिक स्कूलों में एक ही पाली में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ये वो स्कूल होंगे जहां पर छात्रों की संख्या इस समय काफी कम है।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

कोरोना का संक्रमण घटने के कारण सरकार ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआइएससीई बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों को यह छूट दी है। वहीं ऐसे स्कूल जहां पर छात्र संख्या ज्यादा है और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर कक्षाओं में विद्यार्थियों को बैठा पाना मुश्किल है, वहां पहले की तरह दो पालियों में ही कक्षाएं लगेंगी।

सरकार ने लिया बड़ा फैसला
मेरठ जिले के डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के माध्यमिक स्कूलों में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में कक्षाएं लगाई जा रही थी। अब ऐसे स्कूल जहां विद्यार्थियों की संख्या कम है वहां एक पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं लगेंगी।

शर्तो के साथ संचालित होगी कक्षाएं

उधर अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में पहले की तरह ही पढ़ाई होगी। फिलहाल एक पाली में कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों में छह घंटे पढ़ाई होगी। वहीं दो पाली वाले स्कूलों में चार-चार घंटे पढ़ाई होगी। स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि आदेश सभी स्कूलों को भेज दिए गए हैं। स्कूलों को यह छूट दी गई है कि वे अपने यहां पर संचालित हो रही कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए शिफ्ट में कक्षाएं संचालित करें।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला