मेरठ

लॉकडाउन खुलने के दौरान खरीदारी करने निकले स्क्रैप व्यापारी को गोली मारी, मच गई अफरातफरी

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन का मामला पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लिया गोली चलने से इलाके में फैल गई सनसनी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2020, 6:42 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन खुलने के दौरान बाजार में सब्जी खरीदने घर से निकले स्क्रैप कारोबारियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां चलती देख कारोबारी अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों की गोली उसके पैर में लग गई। गोली की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और अफरातफरी मच गई। लोग घर से निकले तो हमलावर खुद को चारों ओर से घिरता देख घायल कारोबारी को छोड़कर फरार हो गए। कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसओ लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल कारोबारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

समर गार्डन निवासी उस्मान स्‍क्रैप के कारोबारी हैं। सोमवार को वह सब्जी खरीदने के लिए गए थे। बाजार से वापस लौटते समय घर के सामने जैसे ही वे पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दो हमलावरों ने कारोबारी को गोलियां बरसा दी। गोली कारोबारी के पैर में लगी। मौके पर भीड़ भी जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में घायल कारोबारी ने बताया कि उनके घर के सामने एक दुकान है, हमलावर उसकी दुकान पर बैठे हुए थे। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Published on: