22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCSU Meerut: लॉकडाउन में विश्वविद्यालय के छात्र घर पर ही कर सकेंगे पढ़ाई, यूजीसी ने जारी किए ये 10 लिंक

Highlights लॉकडाउन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पहल कुलपति ने कालेजों को सभी लिंक छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए इन लिंक के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में मिलेगी बहुत मदद  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Apr 2020, 10:23 AM IST

meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के छात्र-छात्राओं के लिए यूजीसी द्वारा जारी 10 लिंक के जरिए यह पढ़ाई हो सकेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी कालेजों के प्राचार्यों, डीन और एचओडी को निर्देश देते हुए छात्र-छात्राओं तक यूजीसी के ये 10 लिंक पहुंचाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से जंग जीतने वाले नौ मरीजों ने चिकित्सकों से कहा- शुक्रिया, घर भेजते समय डॉक्टर्स ने इन्हेें दी ये सख्त हिदायत

लॉकडाउन के कारण सीसीएसयू का शैक्षिक सत्र विलंब हो रहा है। 22 फरवरी से शुरू हुई विश्वविद्यालय की रेग्युलर और प्राइवेट मुख्य परीक्षाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। लॉकडाउन यदि बढ़ता है परीक्षाएं और पीछे जा सकती हैं। उसके बाद सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन में घर पर रहकर पढ़ाई करने के लिए विश्वविद्यालय ने व्यवस्था की है। यूजीसी के दस लिंक में यूजीसी, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर, इंर्फोमेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क और कंर्सोटियम फॉर एजुकेशन काम्युनिकेशन के संयुक्त सहयोग से शिक्षण सामग्री डिजिटल फार्मेंट में है, जो छात्र-छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में परिषदीय स्कूल की इन शिक्षिकाओं ने शुरू की ऑनलाइन पाठशाला, बच्चे पढ़ाई के साथ कर रहे हैं होमवर्क

सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी डीन, एचओडी और कालेजों के प्राचार्यों को यूजीसी की ओर से जारी लिंक ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे घर पर ही पढ़ाई कर सकें। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन क्लास जारी रखने को कहा है।

यूजीसी के 10 लिंकः

1- swayam.gov.in

2- http://ugcmoocs.inflibnet.ac.in/ugcmoocs/moocs_courses.php

3- https://epgp.inflibnet.ac.in/

4- http://cec.nic.in/

5- https://swayamprabha.gov.in/

6- https://www.youtube.com/user/cecedusat

7- https://ndl.iitkgp.ac.in/

8- https://shodhganga.inflibnet.ac.in/

9- https://shodhganga.intlibnet.ac.in/

10- https://vidwan.inflibnet.ac.in/

cec.nic.in (http://cec.nic.in/)

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग