22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंग जीतने वाले नौ मरीजों ने चिकित्सकों से कहा- शुक्रिया, घर भेजते समय डॉक्टर्स ने इन्हेें दी ये सख्त हिदायत

Highlights मेरठ के मेडिकल कालेज से नौ कोरोना संक्रमित के ठीक होने पर मिली छुट्टी मेरठ के पहले कोरोना संक्रमित को भी मिली छुट्टी, कई रिश्तेदार भी डिस्चार्ज ठीक हुए मरीजों को अगले 14 दिन तक घर में अकेले रहने समेत कई हिदायतें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Apr 2020, 6:14 PM IST

meerut

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कालेज में कोरोना वार्ड में शनिवार को सुबह से चहल-पहल थी। डॉक्टर्स के चेहरे खिले हुए थे साथ ही विजयी भाव भी। डॉक्टर्स की टीम के साथ थे मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता, कोरोना वार्ड के प्रभारी डा. तुंगवीर सिंह आर्य, डा. विश्वास चौधरी व अन्य सीनियर्स डॉक्टर्स। दरअसल, मेरठ के कोरोना संक्रमित नौ मरीजों को ठीक होने पर कोरोना वार्ड से छुट्टी दी गई। इनमें नौ में जनपद का पहला संक्रमित व्यक्ति क्रॉकरी व्यापारी भी था, जो महाराष्ट्र के अमरावती से आया था और उसकेे सम्पर्क में आए रिश्तेदार भी संक्रमित हो गए थे। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे इन्हें डिस्चार्ज किया गया, तो इन नौ मरीजों ने घर जाते-जाते चिकित्सकों को शुक्रिया कहा।

यह भी पढ़ेंः मेरठ रेंज के सभी सील हॉटस्पॉट पर पुलिस मुस्तैद, आईजी ने संभाली कमान, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

इन नौ मरीजों में अमरावती से आए व्यक्ति और उसकी पत्नी समेत छह रिश्तेदार और फिलीपींस की एक युवती शामिल है। ये लोग मार्च के आखिरी सप्ताह भर्ती हुए थे। शनिवार की दोपहर मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड के सामने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में इन नौ मरीजों को यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज केे समय चिकित्सकों ने इन्हें कोरोना को लेकर सख्त हिदायत भी दी। चिकित्सकों ने इन नौ मरीजों को अपने-अपने घर जाकर 14 दिन तक एहतियात बरतने की हिदायत दी। चिकित्सकों ने ठीक हुए मरीजों से कहा कि वे अपने घर पर अगले 14 दिन तक किसी से नहीं मिलें। दो मीटर की दूरी तक रहें। साफ कपड़े पहनें। अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाएं, बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाएं। तला-भुना भोजन बिल्कुल नहीं लें।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना से जंग के लिए रिटायर्ड फौजी ने दान की जीवन भर की जमा पूंजी, देश के लोगों से की ये अपील

कोरोना संक्रमित ठीक हुए इन नौ मरीजों ने चिकित्सकों से कहा कि आप 14 दिन के लिए कह रहे हैं, हम तो अगले एक महीने तक किसी से नहीं मिलेंगे। क्रॉकरी व्यापारी, उसकी पत्नी और छह रिश्तेदारों को मार्च के अंतिम सप्ताह में पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी। तभी से ये नौ मरीज मेडिकल कालेज केे कोरोना वार्ड में भर्ती थे। शनिवार की सुबह से ही यहां मेडिकल कालेज में इन्हें डिस्चार्ज का निर्णय लिया गया तो डॉक्टरों में खुशी थी तो ठीक हुए इन नौ मरीजों में खुशी थी। दो कारों में इन नौ मरीजों को मेडिकल कालेज से घर भेजा गया। उस समय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता और चिकित्सकों की टीम मौजूद थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग