22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र के तीन जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मेरठ में कुल मरीजों की संख्या हुई 50

Highlights तीनों मरीज मेरठ के पांचली खुर्द स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती लैब में रविवार को मेरठ के पेंडिंग सैंपलों की होगी जांच नौ संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर घर भेज दिया गया  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Apr 2020, 11:18 AM IST

meerut

मेरठ। कोरोना का चंगुल लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को मेरठ में तीन जमातियों समेत आसपास के जिलों के पांच सैंपलों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। तीनों जमाती महाराष्ट्र के हैं। इन मरीजों को पांचली खुर्द स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेरठ के सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई। एक दिन पहले तीन मरीजों के सैंपलों की जांच स्क्रीनिंग में पॉजिटिव आई थी, जो रिपोर्ट अब कन्फर्म कर दी गई। इसके साथ मेरठ में मरीजों की संख्या 50 तक पहुंची है। शनिवार को नौ पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से जंग जीतने वाले नौ मरीजों ने चिकित्सकों से कहा- शुक्रिया, घर भेजते समय डॉक्टर्स ने इन्हेें दी ये सख्त हिदायत

माइक्रोबायोलोजी लैब में जांच में बागपत के दो, बुलंदशहर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं। लैब पर सैंपलों का लोड ज्यादा होने से मेरठ के सैंपलों की जांच रविवार तक टाल दी गई। दिन भर में दो सौ सैंपलों की जांच की गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ के तीन सैंपलों की स्क्रीनिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसे शनिवार को कन्फर्मेशन में लगाया। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में मरीजों की संख्या 50 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास ने बताया कि जली कोठी को पहले ही सील किया जा चुका है। रविवार को मेडिकल कालेज की लैब में मेरठ के कई सैंपलों की जांच होगी। सभी क्वारंटाइन केंद्रों की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में परिषदीय स्कूल की इन शिक्षिकाओं ने शुरू की ऑनलाइन पाठशाला, बच्चे पढ़ाई के साथ कर रहे हैं होमवर्क

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग