मेरठ

एक महीने Google पर सर्च किया मर्डर का तरीका, फिर प्रेमिका के लिए पत्नी की कर दी हत्या

पति ने एक महीने तक Google पर हत्या का तरीका सर्च किया। प्रेमिका के साथ मिलकर पूरी साजिश कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने Google पर जहर खरीदने के बारे में भी पता किया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 7:40 PM IST
एक महीने Google पर सर्च किया मर्डर का तरीका, फिर प्रेमिका के लिए पत्नी की कर दी हत्या
हत्यारोपी विकास पुलिस हिरासत में, मृतका सोनिया का फाइल फोटो।

हापुड में युवक विकास ने अपनी पत्नी सोनिया की हत्या करने के लिए गूगल पर हत्या के तरीके देखकर उसकी जान लेने की साजिश रची। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका अमीषा के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दे दिया। गूगल से मिले हत्या के तरीके को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की।

काल डिटेल से खुला पूरा राज
पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो हत्या से ठीक पहले आरोपी ने अपनी प्रेमिका अमीषा से बातचीत की थी। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपी विकास हरियाणा के भिवाड़ी में फार्मा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। इसी कंपनी में अमीषा भी काम करती है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। पत्नी सोनिया को पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी।


यह भी पढ़ें : इंजीनियर पति घर में इकलौता बेटा, सास चाहती हैं बच्चा, एयरहोस्टेस फिगर बिगड़ने के डर से नहीं होना चाहती प्रेगनेंट, मामला पहुंचा कोर्ट


प्रेमिका रहना चाहती थी साथ
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी की प्रेमिका अमीषा उसके साथ रहना चाहता था। अमीषा उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस पर दोनों ने तय कर लिया कि सोनिया की हत्या करेंगे। एक महीने से विकास गूगल पर हत्या के तरीके के ढूंढ रहा था। उसकी तलाश ऐसी तरकीब तलाशना थी जिससे हत्या करके उस पर पुलिस को शक न हो।


यह भी पढ़ें : इस शहर की लड़कियां ठंड में वोदका और ब्रीजर का लेती हैं मजा, गर्मियों में बीयर का शौक

एक वीडियो में उसे ऐसा एक तरीका मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इसी तरीके पर चलकर वारदात की। सोनिया का मायका हापुड़ के आर्यनगर में है। विकास पिछले दो महीने से हत्या की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने हत्या के कई तरीको के बारे में गूगल पर खोच की।


यह भी पढ़ें : 500 मोबाइल 1000 सिम, 5 राज्यों में 50 हजार लोगों से ठगी, जानिए किस तरह एक किसान का बेटा बना महाठग

Google से पूछा हथियार और जहर कहा से मिलेगा
गूगल से विकास ने यह भी पूछा कि हथियार और जहर ऑनलाइन शॉपिंग एप से मिल सकता है या नहीं। एसपी ने बताया कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। सोनिया और विकास के तीन बच्चे हैं। बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। पिता का साया नहीं रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला