मेरठ

सुपर लॉकडाउन के दौरान इस जिले में 12 घंटे के भीतर हुई दूसरी मुठभेड़, बैंक का कैश बॉक्स लूटने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Highlights एसओजी टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश निकला घायल बाइक और अवैध असलाह भी किया गया बरामद  
2 min read
• •
Updated: 28 May 2020, 9:18 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ पुलिस ने 12 घंटे के भीतर लगातार बदमाशों से दूसरी मुठभेड़ की है। इससे पहले एक मुठभेड़ अलसुबह हाईवे पर हुई थी। अब दूसरी मुठभेड़ मवाना में नहर पटरी पर हुई्र। जिसमें मवाना थाना क्षेत्र में एसबीआई की कैश वैन लूट के आरोपी और 50 हजारी इनामी सचिन उर्फ टीटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी फरार हो गया। पुलिस को बदमाश के पास से एक बाइक और अवैध असलाह बरामद हुआ है।

मेरठ एसओजी के प्रभारी तपेश्वर सागर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश मवाना की नहर पटरी के रास्ते पर लूट की योजना बना रहे हैं। इसकी सूचना पर उन्होंने अपनी टीम व मवाना पुलिस के साथ नहर पटरी के रास्ते की घेराबंदी कर ली। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर बदमाशों ने अपनी बाइक खेतों की ओर मोड दी। इसी दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी और वह बाइक समेत गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके पर लाभ उठाते हुए भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने जब पास जाकर घायल बदमाश की शिनाख्त की तो वह गत दिनों मवाना में एसबीआई बैंक की कैश वैन लूट का प्रयास करने वाले मुख्य अपराधी सचिन उर्फ टीटू निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद निकला। तपेश्वर सागर ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 50 हजार का इनाम घोषित था। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मौके से अवैध असलाह ओर बाइक बरामद हुई है। बता दें कि कैश वैन लूट के दौरान इन्हीं बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि बदमाश लूट की रकम अपने साथ नहीं ले जा सके।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!