मेरठ

अययाश फौजी के कारनामे सुन पुलिस भी हुई हैरान, जहां होती थी पोस्टिंग वहीं कर लेता था दूसरी शादी

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार में लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 10:20 AM IST
untitled.jpg

मेरठ. सेना में तैनात एक फौजी के कारनामों को जानकर पुलिसकर्मी भी दंग हैं। ये फौजी जहां भी पोस्टिंग पर जाता था वहीं पर एक नई लड़की से शादी कर लेता था। उसके बाद जब उसकी दूसरी जगह पोस्टिंग होती थी तो पत्नी को वहीं छोड़कर दूसरी जगह चला जाता था। इस तरह से फौजी अब तक चार शादियां कर चुका है। पोस्टिंग वाली जगह पर शादी का राज शायद राज ही रहता और इसके बारे में किसी को पता नहीं चलता। लेकिन, हैदराबाद से मेरठ आई फौजी की दूसरी पत्नी ने अपने पति की करतूत का राज फाश कर दिया। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फौजी को गिरफ्तार कर लिया।

जहां होती थी पोस्टिंग वहीं कर लेता था शादी

कंकरखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने चार शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि फौजी मनीष जहां भी पोस्टिंग होती थी वहीं वह दूसरी शादी कर लेता था। 2015 में जब उसकी पोस्टिंग हैदराबाद हुई तो उसने वहां पर भी शादी कर ली। हैदराबाद वाली पत्नी को जब फौजी पति की करतूत का पता चला तो वह मेरठ पहुंच गई।

हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी ने तीसरी के साथ रंगेहाथ पकड़े

कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को हैदराबाद से आई पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर मनीष ने मेरठ वाली पत्नी चांदनी के साथ मिलकर हैदराबाद से आई पत्नी की पिटाई कर दी। हंगामा होता देखकर लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद फौजी के आवास पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में भी जमकर हंगामा हुआ। हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। काफी समय से मनीष गायब था।

दूसरी पत्नी का आरोप, धोखेबाज और अय्याश है मनीष

दूसरी पत्नी ने कहा कि उसका पति मनीष धोखेबाज और अय्याश है। पहले पहली पत्नी को धोखा दिया। झूठ बोलकर 2015 में उससे दूसरी शादी की। अब उसे भी धोखा देकर तीसरी पत्नी के साथ मेरठ में रहने लगा। उसने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार में लिया गया है।

BY: KP Tripathi

Updated on:
28 Aug 2021, 10:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला