मेरठ

मेरठ में कोरोना संक्रमण से हुई सातवीं मौत

Highlights मौत होने के बाद आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मेरठ में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 117 शनिवार की रात इमरजेंसी में किया गया था भर्ती  
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2020, 7:18 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण से मेरठ में रविवार को एक मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है। किदवई नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार की रात सांस लेने में परेशानी के चलते भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि इलाज के दौरान उसकी मौत देर रात को ही हो गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि रविवार को हुई।

मेडिकल कालेज केे प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीज को हार्ट की परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका कोरोना सैंपल रात ही टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया था। देर रात मरीज की हालत बिगडऩे पर मौत हो गई। अब उनके परिवार के लोगों को क्वारांटाइन कर दिया गया है। शव को प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया है। इसकी रिपोर्ट रविवार की दोपहर को आयी और इसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी बीच, मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह नए इलाके से मरीज था। मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों की चेन तलाश की जा रही है। अभी तक मेरठ जनपद में कोरोना पॉजिटिव 117 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है, जबकि 53 मरीज ठीक हो गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप