मेरठ

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मौलानाओं ने बताया, RSS का एजेंट

मौलानाओं ने वसीम को बताया मुसलमानों का दुश्मन। इस्लाम से खारिज करने का किया गया ऐलान। ईरान से आए मौलाना सैयद सिब्ते हैदर जैदी ने की कांफ्रेंस की अध्यक्षता।

2 min read
Sep 09, 2018
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मौलानाओं ने बताया, RSS का एजेंट

मेरठ। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ रविवार को विरोध की आवाज पश्चिम में पहली बार मेरठ से उठी। शिया-सुन्नी की संयुक्त बैठक में वसीम को चेयरमैन पद से हटाने की मांग की गई। साथ ही वसीम को पद से हटाकर उसके ऊपर मुकदमा चलाए जाने की भी मांग की गई। मौलानाओं ने कहा कि वे मुस्लिमों के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने वसीम को मुसलमानों का दुश्मन और आरएसएस का एजेंट बताया। जैदीनगर में आयोजित हुई कांफ्रेंस में वसीम रिजवी के बयानों की निंदा की गई। इस दौरान उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया।

ये भी पढ़ें

निदा खान पर फतवा देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दरअसल रविवार शाम जैदी नगर सोसाएटी स्थित इमामबारगाह में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कमेटी की जानिब से इत्तेहाद-ए-मिल्लत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ईरान से आए मौलाना सैयद सिब्ते हैदर जैदी (खदीब-ए-हरम हजरत इमाम अली मशहदे मुकद्दस ईरान) ने की। मुख्य अतिथि शहर काजी प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन तथा नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन रहे। कांफ्रेंस में मौलाना महफूज उर रहमान शाहीन जमाली, कारी शफीक उर रहमान, मुफ्ती खुर्शीद, कारी सलमान, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी जीएम मुस्तफा, पार्षद अब्दुल गफ्फार, इकबाज रजा, शाने हैदर, अली गौहर, मुजीबउर रहमान सहित मुस्लिम समाज के सभी वर्गों के रहनुमा शामिल हुए। कांफ्रेंस के आयोजक मौलाना वसीम अब्बास, मौलाना अमीर आलम रहे।

कांफ्रेंस में शिया-सुन्नियों ने एकसाथ रहने का निर्णय लिया। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, भावनाएं भड़काने और भ्रमित करने वाला बताया गया। साथ ही वसीम के शब्दों की निंदा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से वसीम को इस्लाम से खारिज किए जाने का निर्णय लिया गया और उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया। इससे पूर्व कांफ्रेंस का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से मौलाना शादाब हापुड़ ने किया। नात-ए-पाक मोहम्मद मेहंदी ने पढ़ी। संचालन सैयद अली हैदर रिजवी ने किया।

ये भी पढ़ें

बिना मूंछों की दाढ़ी रखने वाले मुसलमानों को लेकर वसीम रिजवी ने बताया चरमपंथी, दिए हैं कई विवादित बयान
Published on:
09 Sept 2018 08:23 pm
Also Read
View All
तीन-तीन शादियां कर चुकी पत्नी की हरकतों से तंग था पति, गृह प्रवेश के एक दिन पहले शराबी से कट्टा खरीदा और मार ली गोली

सौरभ हत्याकांड: थानेदार और वायरलेस ऑपरेटर तलब; नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल केस में बड़ा अपडेट

तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां