बरेली। तलाक, हलाला और बहु विवाह की लड़ाई लड़ रही निदा खान की शिकायत पर बारादरी थाने। में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निदा खान ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर फतवा जारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह के आदेश पर फतवा मांगने वाले शहर इमाम खुर्शीद आलम, फतवा जारी करने वाले मुफ़्ती अफजाल रिजवी और निदा खान के पति के खिलाफ बारादरी थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई। निदा खान का कहना है कि उसके पति शीरान रज़ा खां के इशारे पर उसके खिलाफ दरगाह आला हजरत के दारूल इफ्ता से फतवा जारी किया गया है जो कि उसके मौलिक अधिकारों का हनन है और फतवा जारी होने के बाद उसकी जान को खतरा है क्योंकि तमाम सुन्नी मुसलमान अब उसके खिलाफ हो गए हैं।