तीन लोगों के खिलाफ की शिकायत
तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज बनी निदा खान ने एक नई मुहिम शुरू कर दी है, इस बार निदा ने उन लोगों को अपने निशाने पर लिया है जिन्होंने निदा के खिलाफ फतवा जारी किया है। निदा ने बरेली एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आला हजरत दरगाह के दारुल इफ्ता से फतवा मांगने वाले शहर इमाम खुर्शीद आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई है। निदा ने सीओ क्राइम राम प्रकाश को बताया कि उनका पति शीरान रजा आला हज़रत परिवार से संबंध रखते हैं। उनका विवाह 2015 में शीरान से हुआ था वर्तमान समय में दोनों के बीच कोर्ट में कई मुकदमे चल रहे हैं। उनके पति शीरान ने उनके खिलाफ शहर इमाम खुर्शीद आलम के जरिए फतवा जारी करवाया जिसमें उन्हें इस्लाम से खारिज करने के साथ बीमार होने पर साथ नहीं देने, मरने पर कब्रिस्तान में दफन न करने देने और जनाजे में शामिल नहीं होने की बात कही है। फतवे में इस बात की हिदायत दी गई निदा से लोग मिलेजुले नहीं।