मेरठ

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के लगातार विस्तार में जुटे शिवपाल यादव, अब जारी की 21 जिलाध्यक्षों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों व 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 3:27 PM IST
Feature image

मेरठ। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव लगातार अपने संगठन सेक्युलर मोर्चा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। अभी पिछले सप्ताह ही उन्होंने यूपी के 30 जिलों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश के 21 जिलों में मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अलीम अलवी को सेक्युलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों व 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे कि पिछले महीने ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अलग संगठन का ऐलान किया था। इसके बाद 30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के नाम से एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से शिवपाल यादव के समर्थक शामिल हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के टिकट पर संभल से लोकसभा चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम व मुस्लिम नेता अंसार रजा शामिल थे।

इस सम्मेलन के मंच से ही शिवपाल यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब इसी के मद्देनजर वे अपने संगठऩ को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। आगामी अक्टूबर महीन में उनकी नोएडा में भी एक जनसभा प्रस्तावित है। शिवपाल यादव इस समय इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। उन्होंने अभी पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है।

Updated on:
5 Oct 2018, 3:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला