आपको बता दें क राजा भैया अपने राजनीतिक सफर के 25 साल पूरे होने पर लखनऊ के एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। उनके करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने एक बयान में इस ओर संकेत देते हुए कहा कि 25 साल से रघुराज प्रताप सिंह निर्दलीय विधायक रहे है, इस मौके पर 30 नवंबर को लखनऊ में एक समारोह का आयोजन होने जा रहा है जहां जनता की इच्छा पर वे अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। राजा भैया पूर्वांचल में एक बहुत बड़ा नाम है और कई दलों से उनकी मित्रता है। लेकिन इस बार पहली बार वे पार्टी बनाने का मन बना रहे हैं और ऐसे में अन्य दल उनको अपने खेमें में शामिल करने की कोशिश में हैं।